सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जनपद के सल्ट विधानसभा के उप निर्वाचन के लिए आज पर्चा भरने का खाता खुला। आज तीन प्रत्याशियों ने पर्चा भरा, जबकि तीन अन्य अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र प्राप्त किए।
सल्ट विधानसभा के रिटर्निंग आफिसर राहुल शाह ने बताया कि आज स्वरजन स्वराज पार्टी के शेर सिंह रावत, पीपल्स पार्टी आफ इंडिया डेमोक्रेटिव के नन्द किशोर तथा निर्दलीय सुरेन्द्र सिंह ने नामाकंन पत्र जमा किये। इसके अलावा आज कुल 3 अभ्यर्थियों द्वारा नामाकंन पत्र प्राप्त किये गये। यहां उल्लेखनीय है कि नामांकन पत्र जमा करने की अवधि 23 मार्च से 30 मार्च 2021 है। लेकिन गत दिवस तक एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ था। नामांकन पत्र जमा होने का खाता आज ही खुला।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS









