HomeAgricultureहल्द्वानी न्यूज : आज खीरा, गोभी और टमाटर के साथ हरी घास...

हल्द्वानी न्यूज : आज खीरा, गोभी और टमाटर के साथ हरी घास की दावत उड़ाई भूखे गोवंश ने

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। पिछले 11 दिनों से गौ सेवा में लगी हेमंत साहू एंड ब्रिगेड का हौसला बढ़ाने के लिए आज नगर निगम के तीन पार्षद एक साथ पहुंचे। इस दौरान पशुओं को खीरा, गोभी, टमाटर और हरी घास का दावत भी खाने को मिली। पशु हेमंत की टीम के आने से पहले ही उस स्थान पर जमा होने लगे हैं जहां उन्हें चारा दिया जाता है। पशुओं में चारे के लिए कोई खींचतान नहीं होती वे आराम से अपना चारा खाते हैं। हेमन्त साहू, पंकज कश्यप और जीत सिंह की अगवाई में चलाए जा रहे अभियान को देखने के लिए आज नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम के वार्ड 12 की पार्षद राधा आर्या, वार्ड 13 पार्षद मुनि कश्यप और वार्ड 14 पार्षद महेश कुमार पहुंचे गौला नदी में पहुंचे और उन्होंने टीम के प्रत्येक सदस्य कार्यों की जमकर सराहना करते हुए गौ सेवा में हिस्सा भी लिया। सोशल डिस्टेंस के साथ कोरोना से बचाव के उपायों को अपनाते हुए पशओ को चारा उपलब्ध कराया गया।
इस मौके पर साहिल राज, अंकित कश्यप, धर्मेन्द्र कश्यप, बीना प्रजापति, अभिषेक श्रीवास्तव, नन्हे कश्यप व सचिन राठौर आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments