उत्तराखंड ब्रेकिंग : आज 13 ने तोड़ा दम, 424 आए नए केस, जानें जिलेवार आकड़े

0

देहरादून। आज प्रदेश में 242 लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया। जबकि 13 लोगों ने प्रदेशभर में कोरोना के कारण दम तोड़ा। अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 73951 जबकि कोरोना के कारण दम तोड़ने वालों की संख्या 1214 तक जा पहुंची है। आज प्रदेश भर से 342 लोगों को कोरोना से जंग जीतने के बाद घर भेजा गया। इस प्रकार प्रदेश में अभी 4876 लोग अलग-अलग चिकित्सालयों में अपना इलाज करवा रहे हैं।


ADVERTISEMENTS

आज अल्मोड़ा 21, बागेश्वर 8, चमोली 20, चम्पावत 19, देहरादून 163, हरिद्वार 30, नैनीताल 11, पौड़ी 45, पिथौरागढ़ 59, रुद्रप्रयाग 7, टिहरी 21, उधमसिंहनगर 12 और उत्तरकाशी में 8 मरीज मिले है। वही आज 13 संक्रमितों की मौत हुई है इसी के साथ अभी तक कुल 1214 लोगों की मौत हो चुकी है।

ADVERTISEMENTS