सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा अल्मोड़ा में कोरोना संक्रमण का दौर लगातार जारी है। आज यहां 40 पॉजिटिव केस पाये गये हैं, जबकि इनमें से दर्जन भर संक्रमित खत्याड़ी, पाण्डेखोला, दुगालखोला, खोल्टा व नृसिंहबाड़ी आदि मोहल्लों से हैं। मिली जानकारी के मुताबिक भैंसियाछाना से 14, ताड़ीखेत 05, चौखुटिया 03, ताकुला 03, धौलादेवी 02 तथा लमगड़ा से 01 केस कोरोना पॉजिटिव आया है। जनपद में कोरोना का आंकड़ा 2612 हो चुका है। इधर कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाही भी कम नही हो रही है। यहां तक कि कोरोना संक्रमित पाये गये लोग तक लापरवाही बरत रहे हैं। जागरूक जनता की मांग है कि शासन—प्रशासन को कोविड—19 की गाइड लाइन्स का सख्ती से अनुपालन करवाना चाहिए।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।