HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : किसान बोले-बहुत सुन ली आपके मन की, अब हमारे...

ब्रेकिंग न्यूज : किसान बोले-बहुत सुन ली आपके मन की, अब हमारे मन की भी सुनो पीएम मोदी, आठ दिसंबर को रहेगा भारत बंद

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर डटे प्रदर्शनकारी किसानों ने 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है और कहा है वो किसी भी कीमत पर अपनी मांगों से समझौता नहीं करेंगे। किसानों ने कहा कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ सुनते रहे हैं। अब पीएम किसानों के मन की बात सुनें।

ADVERTISEMENTSAd

दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रविवार को किसानों ने भारत बंद की रूपरेखा रखी। किसान नेता बलदेव सिंह निहालगढ़ ने कहा कि ये आंदोलन सिर्फ पंजाब का न होकर पूरे देश में बढ़ चुका है। मंत्री तिलमिलाए हुए हैं कि क्यों भारत बंद का आह्वान किया? बलदेव सिंह निहालगढ़ ने कहा कि 8 दिसंबर को सुबह से शाम तक बंद होगा। चक्का जाम 3 बजे तक होगा। एम्बुलेंस और शादियों के लिए रास्ता खुला रहेगा। शांतिपूर्ण प्रदर्शन रहेगा। चंडीगढ़ सेक्टर 17 के ग्राउंड में किसान 7 तारीख को बड़ा प्रदर्शन करेंगे।

बलदेव सिंह निहालगढ़ ने किसानों के समर्थन में मेडल वापस का ऐलान करने वाले खिलाड़ियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जो मेडल वापस कर रहे हैं, उनका धन्यवाद। गुजरात से किसान आये थे, उनका धन्यवाद। आंदोलन तेज करना मजबूरी बन गया है, सरकार तीन कानून बदलने के लिए अग्रसर नहीं है। हम लगातार आंदोलन करेंगे। 8 तारीख के आंदोलन में सबको शामिल होना चाहिए। एक अन्य किसान नेता जगमोहन ने कहा कि किसान नेताओं के बीच मंथन यही हुआ कि हम अपनी मांगों से कोई समझौता नहीं करेंगे। मोदी के मन की बात हम सुन रहे हैं, अब उनको हमारे मन की बात सुननी है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments