अल्मोड़ा में कोरोना संक्रमण कहर बरपा रहा है। आज शुक्रवार को 219 नए लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं बीते 24 घंटों में जनपद में 05 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। अल्मोड़ा में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 10136 हो चुकी है, जिनमें से डिस्चार्ज व माइग्रेट होने वालों की संख्या 8565 है।
एक्टिव केस 1447 हैं तथा अब तक 124 लोग अपनी जान कोरोना की वजह से गंवा चुके हैं। आज मिली जानकारी के अनुसार द्वाराहाट से 50, भैसियाछाना 37, ताड़ीखेत 06, सल्ट 32, अल्मोड़ा 32, धौलादेवी 01, देघाट 29, लमगड़ा 16, रानीखेत 14, चौखुटिया 02 के अलावा 32 पॉजिटिव केस अल्मोड़ा लोकल व आसपास के स्थानों से मिले हैं।
कोरोना की दूसरी लहर में आवश्यक है जनता बेहद सावधानी बरते। साथ ही कोविड की गाइडलाइंस का स्वत: अनुपालन करना जरूरी है।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।