बागेश्वर। जनपद में आज कोरोना के 13 नए केस सामने आए हैं जबकि 12 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी हुई। अभी भी कोविड केयर सेंटर्स में 118 मरीजों का उपचार चल रहा है।
मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ. बी.डी जोशी ने अवगत कराया कि जनपद से आज कोरोना वायरस संक्रमण की जांच हेतु 187 लोगों के सैंपल भेजे गये हैं। अब तक 16080 सैंपल भेजे जा चुके हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 537 पॉजिटिव केस आये हैं, जिनमें से 416 मरीज स्वस्थ होने के उपरान्त उन्हें कोविंड चिकित्सालय से डिस्चार्ज किया जा चुका हैं। शेष 118 संक्रमित मरीजों का उपचार कोविंड चिकित्सालय बागेश्वर में किया जा रहा हैं तथा 3 की मृत्यु हो चुकी है सूचना प्राप्त होने तक आज जनपद में कोरोना संक्रमण के 13 नये केस आये हैं तथा आज कोविड चिकित्सालय से 12 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


