HomeUttarakhandAlmoraब्रेकिंग कोरोना : अब तक की सबसे बड़ी राहत, इन पांच...

ब्रेकिंग कोरोना : अब तक की सबसे बड़ी राहत, इन पांच जिलों में कोई नहीं मिला कोरोना संक्रमित, 112 नए केस, पांच की मौत

देहरादून। कोरोना का आंकड़ा आज और नीचे आ गया। आज प्रदेश में 112 लोगों पर कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि पांच कोरोना संक्रमितों ने प्रदेश के अलग अलग चिकित्सालयों में दम भी तोड़ा। आज अल्मोड़ा, बागेश्वर, पौड़ी, पिथौरागढ़ और टिहरी में आज एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला। आज 98 लोगों को स्वास्थ्य लाभ के बाद घर भेजा गया। अब प्रदेश में 2354 लोग अलग अलग चिकित्सालयों में अपना इलाज करवा रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd

आज देहरादून में 59, नैनीताल में 16, उधमसिंह नगर में 13, हरिद्वार में 11,चमोली में 6, चंपावत में 3 और उत्तरकाशी में एक कोरोना संक्रमित मिला। अल्मोड़ा, बागेश्वर, पौड़ी, पिथौरागढ़ और टिहरी में आज एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला।

कैलाश चिकित्सालय देहरादून, महंत इंद्रेश चिकित्सालय देहरादून, हिमालयन हास्पिटल जौलीग्रांट में एक— एक मरीज ने दम तोड़ा। दून मेडिकल कालेज में दो मरीजों ने अंतिम सांस ली।

हल्द्वानी : दामाद और उसके पिता ने पीट-पीट कर की ससुर की हत्या

सीबीआई ने रेलवे अधिकारी को एक करोड़ की रिश्वत लेते दबोचा, दो गुर्गे भी गिरफ्तार

तो अर्णब गोस्वामी को पहले से थी धारा 370 हटाने और बालाकोट स्ट्राइक की जानकारी

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments