HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : सीबीआई ने रेलवे अधिकारी को एक करोड़ की रिश्वत...

ब्रेकिंग न्यूज : सीबीआई ने रेलवे अधिकारी को एक करोड़ की रिश्वत लेते दबोचा, दो गुर्गे भी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी महेंद्र सिंह चौहान को 1 करोड़ रुपये की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है। महेंद्र सिंह के साथ दो अन्य लोगों को भी दबोचा गया है। सूत्रों के हवाले से मिल रही खबर के अनुसार इनके पास से रिश्वत के एक करोड़ रुपये भी बरामद कर लिये गए हैं। महेंद्र सिंह चौहान 1985 बैच के अधिकारी हैं।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीबीआई सूत्रों ने बताया कि रेलवे में हाल के दिनों में इतनी बड़ी मात्रा में रिश्तव लेते हुए रंगे हाथ पकड़े जाने का यह बड़ा मामला है। अधिकारी नॉर्दन ईस्टर्न फ्रंटियर रेलवेज में काम दिलाने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा था। सीबीआई ने पांच राज्यों में 20 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की है। महेंद्र सिंह चौहान पर नॉर्दन ईस्टर्न फ्रंटियर रेलवेज में एक प्राइवेट कंपनी को काम दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है।

तो अर्णब गोस्वामी को पहले से थी धारा 370 हटाने और बालाकोट स्ट्राइक की जानकारी

जिन दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है वो महेंद्र सिंह चौहान के नाम पर रिश्वत ले रहे थे। सीबीआई सूत्रों ने बताया कि इसकी जानकारी मिली थी कि महेंद्र सिंह चौहान पूर्वोत्तर रेलवे में काम दिलाने के नाम पर एक कंपनी से 1 करोड़ रुपये की रिश्वत मांग रहा है। इसके बाद जाल बिछाया गया। महेंद्र सिंह चौहान के दो कथित सहयोगी जब रिश्वत ले रहे थे, उसी समय सीबीआई के अफसर मौके पर पहुंच गए और उन्हें धर दबोचा। सीबीआई अफसरों को संदेह है कि महेंद्र सिंह चौहान ने पहले भी रिश्वत ली होगी।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : दामाद और उसके पिता ने पीट-पीट कर की ससुर की हत्या

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments