HomeCrimeहल्द्वानी ब्रेकिंग : दामाद और उसके पिता ने पीट-पीट कर की ससुर...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : दामाद और उसके पिता ने पीट-पीट कर की ससुर की हत्या

हल्द्वानी। गोरापड़ाव के हेड़ा गज्जर में एक अधेड़ की उसके ही समधी और दामाद ने हत्या कर दी। दोनों अपनी बहू को लेने के लिए हेड़ागज्जर आए थे।फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा करवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक का नाम रोशन लाल बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार गोरापड़ाव के हेड़ागज्जर में एक अधेड़ की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके अपने दामाद और उसके पिता ने की। बताया जा रहा है कि दामाद और उसका पिता अपनी पत्नी को मायके से ले जाने आए थे। यहां किसी बात पर दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया और पिता पुत्र ने लड़की के पिता को उसके घर में ही पीट पीट कर मार डाला। मामला मंडी चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक मृतक रोशन लाल की बेटी की शादी डेढ़ महीने पहले गोपाल सक्सेना के साथ हुई। गोपाल का का परिवार भी रोशन लाल के घर के पास ही है। विवाह के कुछ ही दिन बाद रोशन लाल की बेटी पति व ससुरालियों की मारपीट से तंग आकर अपने पिता के घर आ गई।

नैनीताल : हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता पर उसकी सहयोगी अधिवक्ता ने लगाए शादी का झांसा देकर उत्पीड़न के आरोप

जब पति गोपाल सक्सेना और समधी नंदराम अपनी बहू को मायके से ससुराल ले जाने के लिए आए तो इस बीच कहासुनी के बाद झगड़ा हुआ और रोशन लाल के दामाद गोपाल सक्सेना और नन्द राम ने पीट-पीटकर रोशन लाल की हत्या कर दी। हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा करवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अल्मोड़ा अपडेट: बिंदुखत्ता का रहने वाला है सोमेश्वर में हुए हादसे में मारा गया कैंटर चालक

देखिए, जब सड़क जाम कर खतरनाक गुलदार ने की लोगों से दोस्ती

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments