HomeUttarakhandBageshwarविकास के लिए वोट देना ही स्व. चंदन राम दास को श्रद्धांजलि:...

विकास के लिए वोट देना ही स्व. चंदन राम दास को श्रद्धांजलि: धामी

ADVERTISEMENTS

👉 बागेश्वर उप चुनाव में पार्वती के लिए मुख्यमंत्री धामी ने मांगे वोट
👉 बोले, कांग्रेस विकास को आगे नहीं बढ़ने देना चाहती

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि चंदन की पार्वती को विकास के लिए वोट दें, तभी प्रिय नेता स्व. चंदन राम दास को श्रद्धांजलि होगी और उनके विकास कार्य आगे बढ़ेेंगे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि मानस खंड की यात्राएं भी शीघ्र उत्तराखंड में चलेंगी। बागनाथ मंदिर समेत 16 मंदिरों का सुंदरीकरण और विस्तारीकरण किया जा रहा है। बागेश्वर-टनकपुर रेल लाइन की सर्वे पूरी होगी और रेल भी आएगी।

बुधवार को ऐतिहासिक नुमाइशखेत मैदान पर चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड का चहुंमुखी विकास हो रहा है। शिलान्यास के साथ ही लोकार्पण किये जा रहे हैं। एक वर्ष के भीतर गरीबों को तीन सिलिंडर दिए गए और इसका 1 लाख 81 हजार लोगों को लाभ मिल रहा है। भाजपा ने महिलाओं को नौकरियों में 30 प्रतिक्षत क्षैतिज आरक्षण दिया है। आंदोलनकारियों को आरक्षण दिया जा रहा है। छात्रवृत्ति मिल रही है। पर्यटन की नई नीति बनी है। मानस खंड की यात्राएं शीघ्र प्रारंभ होंगी।

उन्होंने उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि बागेश्वर को खोली में स्टेडियम दिया है। जिसकी डीपीआर तैयार है। रोडवेज डिपो बन गया है और पेट्रोल पंप का निर्माण हो रहा है। खोली में 100 बेड का अस्पताल बन रहा है। पेयजल की समस्या का समाधान हुआ है। जेठाई, कौसानी, मंडलसेरा, खरेही, तरमोली में पेयजल योजनाएं बनाईं हैं। पचना, रामपुर, घिरतोली, कोठूं, अणां, बिलौना समेत आठ लिफ्ट योजनाएं बनी हैं। किसानों को सिंचाई का पानी मिल रहा है। 100 सड़कों पर डामरीकरण हो रहा है।

सीएम ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि वह विकास को आगे नहीं बढ़ाना चाहती है। यही कारण है कि उनके पार्टी के लोग कांग्रेस छोड़ रहे है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे रंजीत दास कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए हैं। उनके साथ कई समर्थक भी आए हैं। विरोधी दल के पास प्रत्याशी नहीं था। दूसरे दल से लाया गया है। सभा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मंत्री सौरभ बहुगुणा, सांसद अजय टम्टा, सुरेश गड़ियां, बसंती देव, बलवंत भौर्याल, शेर सिंह गड़ियां, कुंदन परिहार, सरिता आर्या, प्रमोद नैनवाल, फकीर राम, महेंद्र जीना, घनश्याम जोशी, संजय परिहार आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंद्र सिंह फर्स्वाण व संचालन शिव सिंह बिष्ट ने किया।

ADVERTISEMENTS
65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments