HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर ब्रेकिंग : कोरोना काल में घिसे टायर, दो दिन से 108...

बागेश्वर ब्रेकिंग : कोरोना काल में घिसे टायर, दो दिन से 108 सेवा बाधित

बागेश्वर। कांडा में दो दिन से 108 सेवा बाधित है। इमरजेंसी सेवा बाधित होने से गर्भवती महिलाओं व गंभीर मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सीएचसी कांडा में 108 एंबुलेंस सेवा के पहियों के थमने का कारण एंबुलेंस के टायरों का कंडम हालत में होना बताया जा रहा है। टायर इस कदर घिस चुके हैं कि उनके भरोसे पथरीले दुर्गम पहाड़ी मार्गों पर सफर मुमकिन नहीं है। लिहाजा कर्मचारियों ने दो दिन पूर्व एंबुलेंस को खड़ा कर दिया।
कर्मचारियों का कहना है कि करीब डेढ़ माह पहले ही टायरों की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक टायर उपलब्ध नहीं हुए हैं। घिसे टायरों के भरोसे मरीजों की जान को सांसत में नहीं डाला जा सकता। 108 एंबुलेंस सेवा एक माह में 1200 किमी से भी अधिक का सफर तय करती है। वहीं 108 सेवा के जिला कोर्डिनेटर भास्कर शर्मा का कहना है कि गाड़ी के टायर अल्मोड़ा पहुंच चुके हैं। कल तक उन्हें कांडा पहुंचाने की व्यवस्था कराई जा रही है। कल से कांडा में 108 सेवा सुचारु कर दी जायेगी।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर? डिलीवरी बॉय को जेल!

₹120 के मोबाइल कवर पर SDM का कहर?

डिलीवरी बॉय को जेल भेजने का VIDEO हुआ वायरल! पूरी कहानी देखें।

▶ Watch on YouTube
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments