सुयालबाड़ी। यहां खैरना से आगे भोरिया बैंड के पास एक काकड़ का बच्चा पहाड़ी से सड़क पर गिरकर चोटिल हो गया। यह नजारा देख तमाशबीनों की काफी भीड़ वहां जमा हो गई। इस बीच किसी ने पुलिस को मामले की सूचना दी। जिस पर पुलिस कर्मियों ने रेस्क्यू आपरेशन चलाते हुए इस काकड़ के बच्चे को सुरक्षित बचा लिया। अब इसे वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


