HomeUttarakhandAlmoraट्रकों की लोडिंग—अनलोडिंग का बदला समय, एसोसिएशन ने जताई सख्त आपत्ति

ट्रकों की लोडिंग—अनलोडिंग का बदला समय, एसोसिएशन ने जताई सख्त आपत्ति

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

जिलाधिकारी द्वारा ट्रकों की लोडिंग—अनलोडिंग का समय बदले जाने पर ट्रक एवं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अल्मोड़ा ने सख्त आपत्ति दर्ज की है। साथ ही व्यवस्था को पूर्ववत ही रखने का आग्रह करते हुए ज्ञापन भी सौंपा है।

एसोसिएशन की बैठक में संगठन के अध्यक्ष दीपेश चंद्र जोशी ‘देवा भाई’ ने कहा कि जिलाधिकारी ने माल रोड में ट्रकों की लोडिंग—अनलोडिंग का समय रात्रिकालीन कर दिया है, जिससे बड़ी समस्या उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा की भगौलिक स्थिति अन्य शहरों से अलग है। यहां मुख्य बाजार माल रोड से काफी दूर है, जिस कारण रात्रि में सामान उतार कर गंतव्य तक पहुंचाना मुश्किल है।

उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा माल लेकर आने वाले ट्रक सड़क के एक किनारे पर खड़े होते हैं, जिससे यातायात में कोई भी अवरोध उत्पन्न नहीं होता है। उन्होंने कहा कि यदि जिलाधिकारी या उनके अधीनस्थों ने इस मामले को लेकर अवरोध उत्पन्न किया तो अल्मोड़ा में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बाधित हो जायेगी। उन्होंन जिलाधिकारी से आग्रह किया कि व्यवस्था को जन हित में पूर्ववत ही रहने दें। इस संंबंध में शीघ्र ही आदेश जारी करने की मांग की। बैठक में दीपेश चंद्र जोशी के अलावा महासचिव राम प्रकाश निरंकारी उपाध्यक्ष हरीश जोशी, रमेश सनवाल, गणेश चंद्र जोशी, सचिव प्रकाश सनवाल, गिरीश नाथ गोस्वामी, किशन गुरूरानी, मुरारी अग्रवाल, दिनेश लाल साह, माणिक लाल साह, करन पांडे, जगदीश चंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments