HomeAccidentबिग ब्रेकिंग, हल्द्वानी : तेज रफ्तार टैंकर ने दरोगा के पुत्र को...

बिग ब्रेकिंग, हल्द्वानी : तेज रफ्तार टैंकर ने दरोगा के पुत्र को कुचला, दर्दनाक मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी

आरटीओ रोड के पास आज शुक्रवार देर शाम पानी के टैंकर की चपेट में आने से एक दरोगा के पुत्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)

घटना के बाद से टैंकर चालक पफरार बताया जा रहा है। पुलिस ने टैंकर को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मृमक के घर में कोहराम मच गया। मृतक युवक के पिता चंपावत के तैनात हैं। जानकारी के अनुसार हीरानगर निवासी 18 वर्षीय सागर जलाल पुत्र दिवान सिंह जलाल आज किसी काम से अपनी स्कूटी से घर को लौट रहा था। तभी आरटीओ रोड के पास पानी से भरे टैंकर के पिछले टायर की चपेट में आ गया। (आगे पढ़ें, ख़बर जारी है)

सड़क हादसे में घायल हुए युवक को लोगों द्वारा उपचार के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पर मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस व आरटीओ पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद मौके से टैंकर चालक टैंकर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मालिक का पता लगा लिया है और चालक की गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक के पिता चंपावत में तैनात हैं। घटना की सूचना मिलते ही मृतक युवक के घर में कोहराम मच हुआ है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments