HomeBreaking NewsUttarakhand Breaking : बच्चा पैदा होते ही झाड़ियों में फेंक आई महिला,...

Uttarakhand Breaking : बच्चा पैदा होते ही झाड़ियों में फेंक आई महिला, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, पूछताछ में खुला यह राज…..

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

यहां एक विवाहिता ने पैदा होते ही अपना बच्चा झाड़ियों में फेंक दिया और खुद उपचार के लिए अस्पताल आ गई। मामले को संदिग्ध पाते हुए चिकित्सकों ने पुलिस को सूचित किया तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

दरअसल, यह शर्मनाक घटना पौड़ी जिले के कोटद्वार में घटी है। जानकारीके अनुसार 21 वर्षीय एक महिला, जिसकी दो माह पहले ही शादी हुई थी को प्रसव पीड़ा हुई। लोक—लाज के भय से उसने बच्चे को जन्म ​देते हुए झाड़ियों में फेंक दिया।

इसके बाद यह महिला राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार पहुंची। यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत देखकर उससे मामले की तहकीकात की। पहले तो महिला ने डॉक्टरों को बरगलाती रही, लेकिन ज्यादा देर तक कामयाब नही हो पाई। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

जिसके बाद चिकित्सकों ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दे दी। जिसके बाद महिला उपनिरीक्षक भावना भट्ट मौके पर पहुंची और पुलिस ने झाड़ियों में से बच्चे को उठा अस्पताल भर्ती करा दिया। जहां उसकी हालत चिंताजकन बनी हुई है। महिला उपनिरीक्षक ने बताया कि महिला के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

अमरनाथ में बादल फटने के बाद सिंध नदी में बाढ़ के हालात, किश्तवाड़ में अब तक बरामद हुए 7 शव, कई लापता

उत्तराखंड मौसम अपडेट : अगले चार दिन जमकर बरसेंगे मेघ, इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

Uttarakhand Breaking : यहां रात्रि ड्यूटी से लौट रहा होमगार्ड गधेरे बहा, सर्च ऑपरेशन जारी

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments