उत्तराखंड मौसम अपडेट : अगले चार दिन जमकर बरसेंगे मेघ, इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

0
उत्तराखंड : मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड : मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

देहरादून। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो रखा है। नदिया उफान पर, बड़े-बड़े पत्थरों का पहाड़ों से गिरने का सिलसिला जारी है। दरअसल, मौसम विभाग ने उत्तराखंड में अगले 5 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 28 जुलाई से 1 अगस्त तक कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने और भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


ADVERTISEMENTS

माना जा रहा है कि अगले कुछ दिन राज्य के लिए संवेदनशील रह सकते हैं। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, तीव्र बौछार होने की आशंका है।

ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

30-31 जुलाई व 1 अगस्त को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली, चंपावत जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, संवेदनशील इलाकों मे चट्टान गिरने, भूस्खलन, सड़कों में मलबा आने की घटनाएं हो सकती है। निचले इलाकों में जल भराव हो सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

Uttarakhand Breaking : यहां रात्रि ड्यूटी से लौट रहा होमगार्ड गधेरे बहा, सर्च ऑपरेशन जारी

सीबीआई के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना बने दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर

Big News : ”मैंने जहर खा लिया है, अधिकारियों से बात करा दो” ! सल्फास खा एसएसपी कार्यालय पहुंचा युवक, तोड़ दिया दम, यह थी वजह……

ADVERTISEMENTS
कैंचीधाम की भीड़ ने किया बेहाल!
दिन भर सरकते रहे वाहन
▶ पूरी खबर YouTube पर देखें