HomeCNE Specialब्रेकिंग उत्तराखंड : तीन और लोग मिले कोरोना पाजिटिव, पढ़िये कहां के...

ब्रेकिंग उत्तराखंड : तीन और लोग मिले कोरोना पाजिटिव, पढ़िये कहां के रहने वाले हैं ये…

ADVERTISEMENTS

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में रविवार को तीन अन्य लोगों का सैंपल कोविड पॉजिटिव पाया गया। संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि गाजियाबाद से 10 जून को लौटे गली नंबर 1 गीता नगर, ऋषिकेश निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति इसी दिन एम्स ओपीडी में अपने स्वास्थ्य की जांच को पहुंचे थे। जो कि उसी दिन से अपने घर पर होम कोरंटाइन में थे। एम्स में इनका सेंपल लिया गया था, जो कि शनिवार को कोविड पॉजिटिव पाया गया। शिवाजीनगर ऋषिकेश निवासी 20 वर्षीय युवक जो कि 12 जून को कासगंज उत्तरप्रदेश से ऋषिकेश अपने घर लौटे थे। यह युवक 12 जून को एम्स में भर्ती अपने पिता का हालचाल जानने आया था, जिसका एम्स की ओपीडी में कोविड सेंपल लिया गया। 13 जून को इसकी रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है, यह युवक 12 जून से होम कोरंटाइन है। जबकि इसकी मां भी 12 जून को कोविड पॉजिटिव पायी गई थी।
आवास विकास कॉलोनी,ऋषिकेश निवासी 34 वर्षीय महिला जो कि हरिनगर केंद्रीय दिल्ली से 12 जून को ऋषिकेश एम्स में भर्ती अपने कोविड पॉजिटिव पति जो कि इस वक्त ऋषिकेश एम्स में भर्ती है। उसका हालचाल जानने आई थी। जो कि इसी दिन से होम कोरंटाइन थी। इस युवती का 12 जून को एम्स ऋषिकेश में कोविड टेस्टिंग की गई। जिसकी रिपोर्ट 12 जून को ही पॉजिटिव आई है जो कि एसिम्टमेटिक (जिसमें रोग के लक्षण नहीं दिखाई पड़ते) है। गौरतलब है कि इस युवती की मां कोविड पॉजिटिव है। इन सभी मामलों के बाबत स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments