HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : एम्स ऋषिकेश में तीन और कोरोना पॉजिटिव मिले

ब्रेकिंग न्यूज : एम्स ऋषिकेश में तीन और कोरोना पॉजिटिव मिले

ADVERTISEMENTS

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में बृहस्पतिवार को तीन अन्य सैंपल कोविड पॉजिटिव आए हैं, इनमें एक पेशेंट 8 जून व दो 9 जून को एम्स ओपीडी में जांच के लिए आए थे,जहां इनका कोविड सैंपल लिया गया था। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि हरिसन एंक्लेव गोविंदपुरम गाजियाबाद निवासी एक 25 वर्षीय महिला जो कि बीती 8 जून को पेनक्रियाटिटिस की शिकायत के साथ एम्स की इमरजेंसी में आई थी, उपचार से पूर्व इनका कोविड सैंपल लिया गया व उसे कोविड आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर दिया गया।

जिसकी रिपोर्ट बृहस्पतिवार को कोविड पॉजिटिव आई है, यह महिला एसिम्टमेटिक (जिसमें रोग के लक्षण नहीं दिखाई पड़ते) हैं। उधर दूसरी ओर दिल्ली से खंडी गांव, जनपद रुद्रप्रयाग निवासी एक 50 वर्षीया महिला व 21 वर्षीया युवती 9 जून को ऋषिकेश पहुंची थी, जिन्हें उसी दिन सीमा डेंटल कॉलेज में कोरंटाइन किया गया था, साथ ही उन्हें एम्स ओपीडी में कोविड सैंपल के लिए लाया गया था, इन दोनों की रिपोर्ट भी बृहस्पतिवार को कोविड पॉजिटिव आई है। इस बाबत स्टेट सर्विलांस ऑफिसर को सूचित कर दिया गया है।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments