HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : एक महिला सहित तीन ने खाया जहर, अस्पताल भर्ती

अल्मोड़ा : एक महिला सहित तीन ने खाया जहर, अस्पताल भर्ती

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। यहां एक अधेड़, एक युवक और महिला सहित तीन लोगों ने अज्ञात कारणों के चलते जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्राप्त जानकारी के अुनसार बालम सिंह, उम्र 27 साल पुत्र गोधन सिंह, निवासी मेलगांव दन्या। प्रकाश सिंह धानिक, उम्र 51 साल, पुत्र खड़क सिंह,​ निवासी धनखोली, भटखोला अल्मोड़ा तथा धरानौला निवासी 38 वर्षीय गजरा देवी ने किन्ही कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। गत शाम तीनों को यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल तीनों की हालत में कुछ सुधार है, लेकिन इनको मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments