HomeUttarakhandAlmoraसल्ट उप चुनाव: पहले दिन किसी ने नहीं भरा पर्चा, तीन अभ्यर्थियों...

सल्ट उप चुनाव: पहले दिन किसी ने नहीं भरा पर्चा, तीन अभ्यर्थियों ने प्राप्त किए नामांकन पत्र

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
सल्ट उप निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया का सिलसिला आज से शुरू हो गया है, हालांकि पहले दिन किसी भी अभ्यर्थी ने नामांकन पर्चा नहीं भरा। महज तीन अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र प्राप्त किए। यह जानकारी रिटर्निंग आफिसर सल्ट विधानसभा राहुल शाह ने दी है।
30 मार्च तक जमा होंगे नाम निर्देशन: सल्ट विधानसभा के उपचुनाव में रिटर्निंग आफिसर राहुल शाह ने बताया कि सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र 30 मार्च, 2021 तक लोक अवकाश के दिनों को छोड़कर अन्य किसी भी दिन पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे के मध्य न्यायालय, उप जिला मजिस्ट्रेट भिकियासैंण में जमा किये जा सकेंगे। रिटर्निंग आफिसर ने बताया कि अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना रिटर्निंग आफिसर या सहायक रिटर्निंग आफिसर को 3 अप्रैल, 2021 तक अपराह्न 3 बजे तक दी जा सकेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments