HomeUttarakhandAlmoraAlmora News: इस दफा जिले में 50,744 नौनिहाल गटकेंगे पोलियो की खुराक,...

Almora News: इस दफा जिले में 50,744 नौनिहाल गटकेंगे पोलियो की खुराक, लक्ष्य हासिल करने को व्यवस्था चौकस रहे—डीएम

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
इस बार राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत अल्मोड़ा जनपद में 50,744 नौनिहाल पोलियो की खुराक लेंगे। यह अभियान 23 जनवरी, 2021 को चलेगा। जिसकी तैयारी जिले में शुरू कर दी गई है और जिलाधिकारी वंदना सिंह ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर अभियान की सफलता के लिए व्यवस्थाएं चुस्त—दुरस्त करने तथा लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए हैं।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

आज नवीन कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने चिकित्सा विभाग के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने निर्देश दिये कि पोलियो की खुराक से कोई भी बच्चा छूटने नहीं पाये। उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में पल्स पोलियो बूथ बने हैं, तो अभियान दिवस को वे विद्यालय खुले रहेंगे। उन्होंने सम्भागीय परिवहन अधिकारी को इस कार्य के लिए वाहन अधिग्रहीत कर स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इस मौके पर सीएमओ डा. आरसी पंत ने बताया कि जनपद में 0 से 05 वर्ष की उम्र के 50,744 बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जनपद के विभिन्न ब्लाकों के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में में पोलियो के लिये 653 बूथ बनाये गये हैं। साथ ही 20 ट्राजिट बूथ एवं 07 मोबाईल बूथ बनाये गये हैं। इन सभी बूथों में स्वास्थ्य कर्मी, एएनएम एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को लगाया गया है। बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. दीपकांर डेनियल, योगेश पुरोहित व अन्य लोग शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments