HomeBreaking Newsगजब : चर्चा में रही यह शादी, पुलिस के पहरे में विदा...

गजब : चर्चा में रही यह शादी, पुलिस के पहरे में विदा हुई दुल्हन…..

रूड़की/यहां एक बारात में ऐसा बवाल हुआ ​कि पुलिस के पहरे में दुल्हन विदा हुई। यहां तक कि बारात में पत्थर बरस पड़े। डांस को लेकर उठा विवाद मारपीट और पथराव तक पहुंच गया और पुलिस फोर्स ने गांव में पहुंचकर हालात संभाले।

ADVERTISEMENTSAd Ad

हुआ यूं कि क्षेत्र के डाडापट्टी गांव निवासी एक युवक की बारात अकबरपुर कालसो गांव में आई थी। इसी बीच कुछ बारातियों ने बैंड वाले से डांस रूकवाने को कहा। बात आगे बढ़ी, तो बैंड वाले और एक बाराती के बीच झड़प हो गई। इसके बाद कई बाराती बैंड वाले पर विफर पड़े। झगड़ा बढ़ा, तो कुछ ग्रामीणों (घरातियों) ने बारातियों पर हमला कर दिया। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में पथराव होने लगा। इसी बीच कुछ लोग बैंड वाले के पक्ष में उतरे और उनके व बारातियों के बीच हंगामा हो गया। पथराव भी हुआ।

सूचना मिली तो दलबल के साथ एसपी देहात एसके सिंह ने गांव पहुंचे और पूरी जानकारी प्राप्त की। किसी तरह स्थिति पर नियंत्रण किया। तीन लोग हिरासत में भी लिये गए और बारात के दौरान गांव में शांति व्यवस्था के लिए काफी संख्या में पुलिस तैनात कर दी। पुलिस के पहरे में विवाह की रस्में पूरी हुई। पुलिस की मौजूदगी में ही दुल्हन विदा हुई। पुलिस के अनुसार मामला बैंड वाले व बारातियों के मध्य का था, किंतु इसमें गांव वाले भी पड़ गए। अब पूरे मामले की जांच की जा रही है।

गरीब रथ एक्सप्रेस अब नए रूट और नए समय-सारिणी से चलेगी | Garib Rath
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments