HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: लगा रहे थे 75 हजार का गांजा पार, दोनों पकड़े...

Almora Breaking: लगा रहे थे 75 हजार का गांजा पार, दोनों पकड़े गए

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिलांतर्गत पुलिस का नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत फिर दो लोग अवैध गांजा परिवहन करते दबोचे गए। जिनके कब्जे से करीब 75 हजार रुपये का गांजा बरामद हुआ है। जो सल्ट से गांजा तस्करी कर रहे थे।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

आज सल्ट थानाध्यक्ष सुशील कुमार एवं एसओजी अल्मोड़ा की संयुक्त टीम थानांतर्गत ईकूखेत पीडब्लूडी गेस्ट हाउस के समीप चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच दो व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत हुए। जिन्होंने अपना नाम क्रमश: सूरज पुत्र देवेन्द्र सिंह व अनमोल पुत्र महिपाल सिंह, निवासीगण भदगांव रोशनपुर, जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश बताया। दोनों को चेक करने पर पुलिस टीम ने उनके कब्जे से दो कट्टों में क्रमशः 9.40 किग्रा व 5.98 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ। जिसकी कीमत करीब 75000 रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ NDPS एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की है। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि ये लोग गांजा बेचने के लिए सराईखेत से रामनगर ले जाने के फिराक में थे, लेकिन चेकिंग में पकड़े गए। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सुशील कुमार, कांस्टेबल गुरमेज सिंह, संजू व मनमोहन सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments