आपदा में उत्कृष्ट कार्य करने पर यह पुलिस अधिकारी व कार्मिक हुए सम्मानित

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा आपदा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने पर अल्मोड़ा पुलिस कर्मियों को मुख्यमंत्री एवं पुलिस उप महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल ने किया सम्मानित…

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

आपदा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने पर अल्मोड़ा पुलिस कर्मियों को मुख्यमंत्री एवं पुलिस उप महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल ने किया सम्मानित किया है।

उल्लेखनीय है कि विगत दिनों उत्तराखण्ड में आई आपदा के दौरान जहां लोग अपने घरों में कैद थे। अल्मोड़ा पुलिस भारी बारिश में भी समर्पित भाव से राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रही। इस दौरान आपदा में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने व आपदा प्रभावितों की मदद की गई। जिस पर आम जनमानस द्वारा अल्मोड़ा पुलिस की प्रशंसा की गई है।

आपदा के दौरान मोहान लेमन ट्री होटल में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न होने पर थानाध्यक्ष भतरौजखान अनीश अहमद द्वारा स्वयं मौके पर पहुंचकर वहां फसे करीब 200 पर्यटकों को ट्रैक्टर ट्राली की मदद से बाहर निकालने का उत्कृष्ट कार्य किया। जिस पर मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार पुष्कर सिंह धामी द्वारा थानाध्यक्ष भतरौजखान को सम्मानित किया गया।

वहीं पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल डॉ. नीलेश आनंद भरणे द्वारा रापड़ में आई आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्य करने पर चौकी प्रभारी भिकियासैंण उप निरीक्षक ओम प्रकाश नेगी तथा पुलिस टीम तथा थानाध्यक्ष सल्ट सुशील कुमार को मय टीम पुरस्कृत किया गया। इन लोगों ने सल्ट क्षेत्र में फंसे हुए करीब 850 लोगों को सुरक्षित निकालने का उत्कृष्ट कार्य किया था। जिस पर पुलिस टीम के अधिकारियों व कार्मिकों को सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाली टीम में थानाध्यक्ष सल्ट सुशील कुमार, ओम प्रकाश नेगी (चौकी प्रभारी, भिकियासैंण), उप निरीक्षक अवनीश कुमार, हेड कानि. विजय रावत के अलावा कानि. संदीप सिंह, सतपाल सिंह, शमीम अहमद, श्याम सुन्दर, विरेन्द्र गोले, जाकिर हुसैन, आरिफ हुसैन, दीपक सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *