हल्द्वानी। आने वाले पांच दिनों में उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के कुछ जिलों में बारिश होने का अनुमान है। कल और 29 को नैनीताल और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट भेजा गया है।
मौसम विभाग द्वारा आज उत्तराखंड के नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर जनपदों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। एवं राज्य के अन्य जनपदों के कुछ स्थानों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा व गरज के साथ बौछार हो सकती है। कल यानी 28 जून को उत्तराखंड के नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग जनपदों के अधिकांश स्थानों, देहरादून, पौड़ी, चंपावत, अल्मोड़ा जनपदों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा व गरज के साथ बौछारें आने की संभावना है। एवं राज्य के अन्य जनपदों के अनेक स्थानों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा या गरज के साथ बौछार हो सकती है। नैनीताल व पिथौरागढ़ में कहीं कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। 29 जून को
उत्तराखंड के सभी जनपदों के अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा व गरज के
साथ बौछारे होंगी। नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। 30 जून को
उत्तराखंड के पिथौरागढ़, नैनीताल, बागेश्वर जनपदों के अधिकांश स्थानों, चमोली,
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, देहरादून जनपदों के अनेक स्थानों, एवं राज्य के अन्य
जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा व गरज के साथ बौछार हो सकती
है। एक जुलाई को उत्तराखंड के पिथौरागढ़, नैनीताल, बागेश्वर जनपदों के अधिकांश स्थानों, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, देहरादून जनपदों के अनेक स्थानों एवं राज्य के अन्य
जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा व गरज के साथ बौछार हो सकती
है |
- Uttarakhand
- Almora
- Bageshwar
- Breaking News
- Chamoli
- Champawat
- Dehradun
- Haridwar
- Nainital
- Pauri Garhwal
- Pithoragarh
- Rudraprayag
- Tehri Garhwal
- Udham Singh Nagar
- Uttarkashi
- Weather
जागते रहो: पांच दिन पूरे प्रदेश में होगी बारिश लेकिन पिथौरागढ़ और नैनीताल पर आने वाले दो दिन भारी
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS










