HomeUttarakhandAlmoraएनटीडी तिराहे में लग गया जाम, लोगों को झेलनी पड़ी भारी फजीहत

एनटीडी तिराहे में लग गया जाम, लोगों को झेलनी पड़ी भारी फजीहत

✒️ आड़े-तिरछे सड़क के दोनों ओर खड़े कर दिए जाते हैं वाहन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

आज शनिवार को यहां दोपहर के वक्त एनटीडी चौराहे में लगे जाम से लोगों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी। जाम में फंसे लोगों का कहना था कि आड़े-तिरछे वाहन खड़े किए जाने के कारण जाम लग गया और कोई पुलिस कर्मी भी मौके पर मौजूद नहीं रहा। करीब 45 मिनट से अधिक समय तक काफी संख्या में वाहन जाम में फंसे रहे।

उल्लेखनीय है कि नगर के प्रमुख मार्गों पर लगातार बढ़ रहे वाहनों के दबाव के चलते बार-बार यातायात व्यवस्था चरमरा जाती है। आज सीएम का भी कार्यक्रम है और पुलिस-प्रशासन वीवीआईपी ड्यूटी पर व्यस्त है। ऐसे में कई व्यस्त सड़क मार्गों में यातायात व्यवस्था संभालने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। नागरिकों का कहना है कि एनटीडी चौराहे में अकसर स्कूल की छूट्टी होने के बाद जाम लग जाया करता है। जिससे वाहन चालकों को काफी फजीहतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा सड़क के दोनों ओर आड़े-तिरछे चौपहिया व दोपहिया वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। जिस कारण भी आये दिन जाम लग जाता है। नगर में बहुउद्देश्याीय पार्किंग होने के बावजूद संपूर्ण माल रोड में सड़क पर ही लोग दोपहिया वाहनों को पार्क कर देते हैं। दुकानों-कार्योंलयों के आगे पूरा दिन वाहन पार्क किये जाते हैं। जिससे पहले से संकरी सड़क और संकरी हो जाती है। नागरिकों की मांग है कि पुलिस प्रशासन को सख्ती से अघोषित पार्किंगों से वाहनों को हटा ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही स्कूल की छुट्टी के वक्त महत्वपूर्ण मार्गों में यातायात पुलिस की तैनाती रहनी चाहिए।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments