HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: शहर में पेट्रोल की कोई कमी नहीं, अफवाह न फैलाएं: करूणा

अल्मोड़ा: शहर में पेट्रोल की कोई कमी नहीं, अफवाह न फैलाएं: करूणा

👉 जिला पूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट की स्थिति, कहा: पेट्रोल नियमित मिलेगा

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: वजह चाहे कुछ भी रही हो, लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से यहां पेट्रोल पंपों में तेल के लिए वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। यह स्थिति नगर में पेट्रोल की कमी होने का संकेत दे रही थी, हालांकि पूर्ति विभाग ने साफ कर दिया है कि पेट्रोल की कोई कमी नहीं है और तेल की कमी की बात अफवाह है।

नगर में पिछले दो-तीन दिनों से पेट्रोल की कमी की चर्चाएं चल रही हैं और दो दिनों में समय-समय पर पेट्रोल पंपों के वाहनों की कतारें भी देखी गईं। मगर इधर जिला पूर्ति अधिकारी करुणा पंत का कहना है कि जनपद में पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि दो पेट्रोल पम्पों पर मेंटेनेंस कार्य के चलते अस्थायी रूप से पेट्रोल की आपूर्ति प्रभावित हुई थी और इन पेट्रोल पंपों पर गुरूवार शाम या शुक्रवार सुबह तक तेल की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू कर दी जाएगी।

पंत ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि नगर के सभी पेट्रोल पंपों पर पूर्व की भांति पेट्रोल नियमित रूप से उपलब्ध रहेगा। उन्होंने यह भी बताया है कि प्रशासन द्वारा तेल की आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी ने आम जनता से अपील भी की है कि वे अनावश्यक रूप से पेट्रोल का भंडारण न करें और केवल आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल भरवाएं, ताकि किसी प्रकार की अफवाह की स्थिति उत्पन्न नहीं होने पाए।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments