हल्द्वानी। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने नैनीताल, पिथौरागढ़ बागेश्वर व चमोली के जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर 17 व 18 अगस्त को इन जिलों में कहीं कहीें भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका जताते हुए सावधानियां बरतने के लिए कहा है। कहा गया है कि आईआरए प्रणाली में नामित सभी नोडल अधिकारी इस दौरान हाई अलर्ट पर रहेंगे। इसके अलावा सभी थानों व चौकियों को आपदा संबंधित उपकरण मुहैया कराते हुए अलर्ट पर रहने के निर्देश देने के लिए भी कहा गया है। यही नहीं सभी राजस्व अधिकारी अपने अपने कार्यक्षेत्र में उपस्थित रहेंगे।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




