HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: राष्ट्रहित में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने की जरुरत— डा....

अल्मोड़ा: राष्ट्रहित में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने की जरुरत— डा. वसुधा पंत

✍️ ग्रीन हिल्स ट्रस्ट में एकता दिवस एवं ज्योति पर्व का आयोजन

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: देश के लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के उपलक्ष्य में आज ग्रीन हिल्स ट्रस्ट ने अपने कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस एवं ज्योति पर्व का आयोजन किया। इस मौके पर एकता दिवस के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए ग्रीन हिल्स ट्रस्ट की सचिव डा. वसुधा पन्त ने कहा यह दिन देश की एकता, अखंडता और बहु सांस्कृतिक विविधता को समर्पित है।

उन्होंने आज समाज में एकता की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि भारत राष्ट्र का निर्माण एकता की बुनियाद पर ही हुआ है और सरदार बल्लभ भाई पटेल के आदर्शों को अपनाते हुए हमें देश के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने ज्योति पर्व के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि आज मैथिलीशरण गुप्त की ‘जलाओ दिए पर रहे ध्यान इतना, अंधेरा धरा पर कहीं रह न जाये’ को आत्मसात करने की जरुरत है। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं और कविता पाठ किया। इस मौके पर दुर्गेश पन्त, रोहित पांडे, विनायक पन्त, भूपेंद्र वल्दिया, मनोज गुप्ता, नामित जोशी, आशुतोष पन्त, मनीष तिवारी, डा. रमेश पाल, जयेश पन्त, डा. दीपा गुप्ता, ज्योति पन्त आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments