हल्द्वानी। पुलिस ने नशे के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस को महिला के पास से 58 नशे के इंजेक्शन बरामद हुए।
ADVERTISEMENTS
थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान 43 इंजेक्शन Avil Pheniramine व 15 इंजेक्शन Buprenorphine कुल 58 नशे के इंजेक्शन तस्करी करते हुए जवाहर नगर झोपड़ पट्टी में नाले के पास बनभूलपुरा से 1 महिला को गिरफ्तार किया।
महिला के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया हैं। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, उ.नि. सुनीता कुवर, कानि. दिलशाद अहमद शामिल रहे।