HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : पर्वतीय पत्रकार महासंघ की होली में बही फागुन की बयार

हल्द्वानी : पर्वतीय पत्रकार महासंघ की होली में बही फागुन की बयार

✍️ पर्वतीय पत्रकार महासंघ उत्तराखंड व प्रेस क्लब की होली

फागुन के गीतों पर जमकर थिरके मीडिया कर्मी

रमेश पलड़िया व टीम ने बांधा समा

सीएनई रिपार्टर, हल्द्वानी। फागुन माह में घर—घर होेली की धूम मची है। नवाबी रोड में मीडिया कर्मी भी होली गीतों की धुन पर जमकर थिरके। इस मौके पर एक—दूसरे को अबीर—गुलाल लगा होली की बधाई दी गई। होली गायक रमेश पलड़िया व उनकी टीम ने समा बांधा।

ADVERTISEMENTSAd Ad

नवाबी रोड स्थित एक बैंकेट हॉल में पर्वतीय पत्रकार महासंघ उत्तराखंड एवं प्रेस क्लब फाॅर पब्लिक वेल्फेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होली महोत्सव में हिंदी—कुमाउनी होली गीतों ने फागुन की छटा बिखेर दी।

गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम का पर्वतीय पत्रकार महासंघ प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पाठक ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर प्रेस क्लब टीम के वरिष्ठ पत्रकार भुवन जोशी, संजय रावत, राजेश सरकार, गुरमीत सिंह के अलावा पर्वतीय पत्रकार महासंघ के जिलाध्यक्ष अजय उप्रेती, मदन मोहन पाठक, राजेन्द्र क्वीरा, भावना पाठक, अश्विनी सक्सेना, दीपक भंडारी, अजय अनेजा, आनंद बत्रा, सुरेन्द्र मौर्य तथा वरिष्ठ पत्रकार भगवान सिंह गंगोला, अजय वर्मा, कुलदीप सिंह समेत कई पत्रकार उपस्थित हुए।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments