HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा ब्रेकिंगः पेशी को ले जाया गया शातिर आरोपी पुलिस को धक्का...

अल्मोड़ा ब्रेकिंगः पेशी को ले जाया गया शातिर आरोपी पुलिस को धक्का देकर भागा, हड़कंप मचा

पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी और जंगल में कांबिंग में जुटी कई टीमें
थानों को किया अलर्ट, दो दिन पहले ही हुआ था गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिले के दन्या थानांतर्गत से दो दिन पहले ही गिरफ्तार हुए एक शातिर आरोपी आज अदालत में पेशी के दौरान पुलिस कर्मियों को धक्का देकर चम्पत हो गया। जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते पुलिस की कई टीमें काबिंग में जुटी हैं और कुछ टीमों ने नाकेबंदी कर ली है। उसे चप्पा-चप्पा ढूंढा जा रहा है। यह आरोपी दन्या क्षेत्र में एक गारमेंट की दुकान को आग के हवाले करने तथा बाइक चोरी में गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने बताया है कि जिस दिन वह गिरफ्तार किया गया, उस दिन वह बड़ी वारदात को अंजाम देने निकला था।

मालूम हो कि जनपद अल्मोड़ा के थाना दन्या अंतर्गत से आरोपी कमल बिष्ट पुत्र भुवन बिष्ट, निवासी ग्राम पदमपुरी पल्ली, पोखरी, तहसील भनोली, जनपद अल्मोड़ा को गत 12 सितम्बर 2022 को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया था। उसे आज पुलिस के जवाल पेशी के लिए न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा की अदालत में पेशी के लिए ले जाया गया। पेशी के बाद वापसी में उसने रास्ते में पुलिस के जवानों को अचानक धक्का दिया और भाग निकला। देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गया। यह घटना आज शाम करीब सवा चार बजे की बताई गई है।

इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उच्चाधिकारियों को इत्तला की गई और तत्काल पुलिस की 06 टीमें आसपास जंगलों में कांबिंग में लगा दी गई। इनके अलावा 08 टीमों ने पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी कर ली है। उसे ढूंढने के लिए हर जगह तलाशा जा रहा है। सड़क पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। एसएसपी प्रदीप कुमार राय का कहना है कि उसकी तलाश के लिए गहन कांबिंग चल रही है। सभी थानों को सतर्क कर दिया गया है। उन्होंने कहा है कि इसके लिए दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध आवश्यक विभागीय कार्यवाही भी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments