HomeUttarakhandAlmoraAlmora Breaking: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भंडारी ने दिया...

Almora Breaking: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भंडारी ने दिया इस्तीफा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

लंबी प्रक्रिया के बाद अगस्त 2020 में अस्तित्व में आए सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के पहले कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी ने कुलपति पद से त्यागपत्र दे दिया है। इसकी वजह उन्होंने सिर्फ निजी बताया है। उन्होंने दो साल कुछ दिन के कार्यकाल निभाते हुए इस्तीफा दिया है।

कुलपति प्रो. भंडारी ने अचानक अपने पद इस्तीफा भेज दिया। उनके अचानक इस निर्णय से कई लोग सकते में आ गए। इस बारे में पूछे जाने पर प्रो. भंडारी ने बताया कि उन्होंने सिर्फ निजी कारणों से त्यागपत्र दिया है। उल्लेखनीय है कि नवोदित सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा का 14 अगस्त 2020 को विधिवत शुभारंभ हुआ। जिसके पहले कुलपति प्रो. नरेंद्र सिंह भंडारी बने और उन्होंने 14 अगस्त 2020 को यह पदभार संभाला। इसके बाद से उतार—चढ़ावों के चलते उन्होंने विश्वविद्यालय के विकास के लिए कई प्रयास शुरू किए। ज्ञात हो कि पूर्व में प्रो. भंडारी एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में रसायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष रहे हैं और इसके बाद उन्होंने लोक सेवा आयोग के सदस्य का महत्वपूर्ण दायित्व भी संभाला। इसके बाद उन्हें नये विश्वविद्यालय के कुलपति का दायित्व मिला था।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments