HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: दो साल से मार्ग दुर्दशाग्रस्त, दर्जनों परिवार परेशान

बागेश्वर: दो साल से मार्ग दुर्दशाग्रस्त, दर्जनों परिवार परेशान

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: यहां जीतनगर को जाने वाला आम रास्ता दो वर्ष से अनदेखी का नमूना बना है, जिसके क्षतिग्रस्त रहने से करीब 60 से ज्यादा परिवार परेशानी झेल रहे हैं। इस क्षतिग्रस्त मार्ग में गिरकर कई लोग चोटिल हो चुके हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से रास्ते की मरम्मत करवाने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

ग्रामीणों की ओर से डीएम को दिए गए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि वह नगर पालिका के मंडलसेरा वार्ड में रहते हैं। दो वर्ष पूर्व सरयू नदी में बाढ़ आई। रास्ता जीतनगर से जोशीगांव तक जाता है। जिस पर प्रतिदिन एक हजार से अधिक लोगों को आना-जाना रहता है। स्कूली बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग कई बार चोटिल हो गए हैं। पूर्व में एक व्यक्ति सिलिंडर के साथ सरयू नदी में गिर गए थे। मवेशी भी चोटिल हो रहे हैं। रास्ता टूटकर वर्तमान में आठ मीटर तक नीचे चला गया है। जिससे मकानों और कृषि भूमि को भी खतरा बना हुआ है। उन्होंने रास्ते की मरम्मत और सुरक्षा दीवार लगाने की मांग की है। इस दौरान धन सिंह डसीला, राजेंद्र सिंह स्यूनरी, नदंन सिंह बिष्ट, खीम सिंह स्यूनरी, देवकी देवी, बसंती देवी आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments