HomeUttarakhandAlmoraSomeshwar News: शराब के नशे में धुत होकर मचा रहे थे उत्पात,...

Someshwar News: शराब के नशे में धुत होकर मचा रहे थे उत्पात, पुलिस ने गिरफ्तार कर की कार्रवाई

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

सीएनई रिपोर्टर, सोमेश्वर
शराब के नशे में धुत होकर अलग—अलग स्थानों पर उत्पात मचा रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की। एक घर में उधम मचा रहा था, तो दूसरा बाजार में।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थानांतर्गत ग्राम टाना से एक महिला ने डायल—112 पर सूचना दी कि उसका देवर शराब पीकर उनके साथ मारपीट कर रहा है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष सोमेश्वर राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने थाने से फोर्स मौके पर भेजी। मौके पर पहुंच पुलिस ने पाया कि ग्राम टाना में जीवन सिंह बिष्ट पुत्र नीत सिंह, निवासी ग्राम टाना थाना सोमेश्वर शराब के नशे में धुत होकर उत्पात मचा रहा है। इसके अलावा दूसरे मामले में कस्बा सोमेश्वर में सूरज सिंह पुत्र ठाकुर सिंह निवासी ग्राम झाड़कोट जिला बागेश्वर कोविड 19 महामारी संक्रमण के चलते बिना मास्क के शराब पीकर उत्पात मचाते पाया गया। पुलिस इन दोनों व्यक्तियों को पुलिस अधिनियम की धारा—81 के अन्तर्गत मौके से ही गिरफ्तार कर लिया और दोनों का सरकारी अस्पताल मोमेश्वर से मेडिकल कराया और नियमानुसार कार्रवाई की।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments