HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: हड़ताल से एआरटीओ दफ्तर में लोगों की परेशानियां बढ़ी

बागेश्वर: हड़ताल से एआरटीओ दफ्तर में लोगों की परेशानियां बढ़ी

✍️ दूसरे रोज भी कार्य बहिष्कार पर रहे परिवहन विभाग के कर्मचारी

ADVERTISEMENTSAd Ad

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कर्मचारी संगठन परिवहन विभाग के कर्मचारियों को कार्य बहिष्कार दूसरे भी जारी रहा। हड़ताल के चलते लोगों के डीएल तक नहीं बन रहे हैं। वाहनों के फिटनेस भी नहीं हो रहे हैं। बगैर फिटनेस के वाहन सड़कों पर दौड़ाने पर चालान का खतरा मंडराने लगा है। दूर-दूर से लोग एआरटीओ कार्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन हड़ताल के कारण निराश लौट रहे हैं।

एआरटीओ कार्यालय बिलौना में बुधवार को कर्मचारियों ने नारेबाजी के साथ धरना दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि इसी साल 24 जून को रुद्रप्रयाग जिले में वाहन दुर्घटना हुई। जिसमें कार्मिकों को निलंबित किया गया है। उनकी बहाली का आश्वासन भी उच्चाधिकारियों ने दिया था, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो सका है। नाराज कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी तालाबंदी की। इस दौरान चारू चंद्र, चंद्रपाल, अनिल कुमार कार्की, पवन परिहार, शंकर ढेक, तनुज नेगी अंकित सिंह, चंदन मेहरा, राजीव शर्मा आदि उपस्थित थे। इधर हड़ताल के चलते लोग परेशान हैं। यहां रोजाना दस वाहन फिटनेस के लिए आते हैं। पांच पक्के तथा दस लर्निंग लाइसेंस के लोग आते हैं। पांच वाहनों का रोजाना पंजीयन होता है। इतने वाहनों का रिन्यूवल भी होता है। हड़ताल के चलते लोग परेशान हैं। इधर कर परिवर्तन अधिकारी हरीश रावल ने बताया कि हड़ताल के चले काम प्रभावित हुआ है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments