HomeUttarakhandBageshwarजिस गर्भवती को अस्पताल ने किया रेफर, उसकी एंबुलेंस में नार्मल डिलीवरी

जिस गर्भवती को अस्पताल ने किया रेफर, उसकी एंबुलेंस में नार्मल डिलीवरी

— अस्पताल की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad
Normal delivery in Ambulance

जिले की सीएचसी कपकोट से रेफर करने के बाद एक प्रसूता ने 108 एंबुलेंस में स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया। पोलिंग के ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव की एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई। इससे अस्पताल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

हुआ यूं कि जब एक महिला को प्रसव के लिए परिजन सीएचसी कपकोट लाए, तो यहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जब उस महिला को 108 से बागेश्वर लाया जा रहा था, तो तुड़तुड़िया के पास महिला को दोबारा प्रसव पीड़ा उठी और इसके बाद प्रसूता ने एक स्वस्थ्य बच्चे को 108 वाहन में ही जन्म दिया। इस काम में आशा मुन्नी देवी तथा एंबुलेंस कर्मी की भूमिका अहम् रही। परिजनों ने दोनों कर्मचारी के प्रति आभार जताया।

सौभाग्य से यह सब ठीक रहा, लेकिन इस मामले पर लोग सीएचएसी कपकोट की कार्य प्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। जब महिला की वाहन में ही नार्मल तरीके डेलीवरी हो गई, तो इसका आशय है कि मामला कम से कम रेफर करने का नहीं था। प्रश्न यह है कि आखिर उसे रेफर कर प्रसव पीड़िता व उसके परिजनों की फजीहत क्यों कराई।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments