HomeAccidentहल्द्वानी ब्रेकिंग : पुलिस की स्पेशल ब्रांच के दरोगा के बेटे की...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : पुलिस की स्पेशल ब्रांच के दरोगा के बेटे की बेलबाबा के पास हादसे में मौत

हल्द्वानी। प्रेमपुर लोश्ज्ञानी निवासी पुलिस की स्पेशल ब्रांच के एक दरोगा के बेटे की कल दोस्त के साथ बाइक से रुद्रपुर जाते वक्त क्रेन की चपेट में आ जाने के कारण मौत हो गई। जबकि उसका साथ गंभीर रूप से घायल है। हादसा बेलबाबा के पास हुआ। हादसे के बाद चालक क्रेन को वहीं छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस क्रेन और बाइक को कोतवाली ले आई है और क्रन चालक की तलाश की जा रही है।
मिल रही जानकारी के अनुसाार प्रेमपुर लोश्ज्ञानी निवासी नंदन राम का 32 वर्षीय बेटा मनोज कुमार अपने दोस्त गोकुल चंद के साथ बाइक पर सवार हो कर रुद्रपुर के लिए निकला था। गोकुल फ्रेंडस कालोनी का रहने वाला है। मनोज बाइक चला रहा था, और दोनों ने ही हेलमेट पहन रखे थे। बेल बाबा के पास एक क्रेन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में मनोज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गोकुल को गंभीर हालत में बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। मनोज तीन भाई थे। इनमें दूसरे नंबर का था।

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी ब्रेकिंग : टेबल साफ कर रहे सती मिष्ठान भंडार कर्मी की करंट लगने से मौत

इस नवरात्र पर कीजिए कुमाऊं की देवियों के दर्शन सीएनई के साथ

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments