HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग : उड़ान भरते ही विमान में लगी आग, 185 यात्री...

बिग ब्रेकिंग : उड़ान भरते ही विमान में लगी आग, 185 यात्री थे सवार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, नई दिल्ली

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

बिहारी की राजधानी पटना में उस वक्त विमान में सवार 185 यात्रियों के हलक डर के मारे सूख गये, जब पटना से दिल्ली जाने वाले स्पाइस जेट संख्या sg723 में उड़ान भरने के कुछ ही पलों के बाद आग लग गई। जिस कारण विमान की एयरपोर्ट पर ही इमरजैंसी लेंडिंग करानी पड़ी। सही समय पर लिए गए फैसले के चलते सभी यात्री सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार पटना से दिल्ली जा रहे विमान संख्या sg723 में उड़ान भरने के तुरंत बाद अचानक आग लग गई। यह नजारा देख यात्रियों में चीख पुकार मच गई। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार स्पाइसजेट विमान ने पटना के जयप्रकाश इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 12 बज कर 10 मिनट पर उड़ान भरी। टेक ऑफ के कुछ ही मिनट के बाद इस विमान के एक पंखे में आग लग गई। इस आग को नीचे खड़े लोगों ने भी देख लिया।

जिसके बाद केबिन क्रू के मेंबर ने यह जानकारी साझा की। फिर विमान को एयरपोर्ट पर ही सुरक्षित लैंड करा दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विमान के पंखों से आग की लपटें उठ रही थीं। मामले की सूचना लोगों ने तत्काल पुलिस को भी दे दी थी। पहले इस विमान को बिहार एयरफोर्स पर लैंड कराने की बात हुई, लेकिन बाद में कुछ तकनीकी कारणों सेइस विमान को पटना के जयप्रकाश इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ही लैंड करा दिया गया। सभी यात्रियों के सुरक्षित होने पर एयरपोर्ट प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments