HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: जिस पर भरोसा किया, उसी ने कंपनी को लगाया 5 लाख...

अल्मोड़ा: जिस पर भरोसा किया, उसी ने कंपनी को लगाया 5 लाख का चूना

╰┈➤ विद्युत केबिल चोरी कर हुआ था फरार, 24 घंटे के भीतर दबोचा

🚨 ALMORA SPECIAL
✈️ अल्मोड़ा के रवि टम्टा की
‘उड़ने वाली कार’ आखिर कैसी है?
चीन-जापान की Flying Cars की दुनिया में SKYNeX कहां खड़ी है? 👇 खुद देखिए इसकी उड़ान
▶️ वीडियो देखिए और बताइए—
क्या भविष्य की उड़ान अल्मोड़ा से शुरू हो सकती है?
पूरा समाचार पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें 👇
ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: कंपनी ने भरोसा करके जिसे केबिल परिवर्तन का कार्य सौंपा, उसी ने 05 लाख रूपये की विद्युत केबिल चोरी कर ली और खुद फरार हो गया। तहरीर मिलते ही पुलिस एक्शन मोड में आई और उसने 24 घंटे के भीतर 06 बंडल विद्युत केबिल के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मैसर्स एसजे ट्रांसफॉर्मर्स एलएलपी, आगापुर, रामपुर के मैनेजर वासुदेव चिलकोटी पुत्र चंद्रमणि चिलकोटी, निवासी चम्पावत ने कोतवाली चौखुटिया में बीती 31 जुलाई को तहरीर दी। मामले के मुताबिक इस कंपनी द्वारा मासी व चौखुटिया क्षेत्र में विद्युत लाइनों को बंच केबिल में परिवर्तित करने का कार्य किया जा रहा है। बीते 29 जुलाई 2026 को कार्यस्थल का निरीक्षण करने पर विद्युत केबिल के 06 ड्रमों में से काफी मात्रा में केबिल चोरी होना पाया गया। तहरीर में बताया गया कि यह कार्य सब-कॉन्ट्रैक्टर रंजीत पुत्र यादराम, निवासी ग्राम यूसुफपुर नगलिया करनपुर, थाना पकवाड़ा, जनपद मुरादाबाद को दिया गया था, जिसकी घटना में संलिप्तता की आशंका है। रंजीत घटना के बाद से वह बिना सूचना के कार्यस्थल से फरार है। तहरीर के आधार पर कोतवाली चौखुटिया में धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई और इसकी विवेचना उप निरीक्षक सचेन्द्र यादव के सुपुर्द की गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई।

गठित टीम ने प्रभावी सुरागरसी-पतारसी एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पहली अगस्त को आरोपी रंजीत को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से चोरी की विद्युत केबिल बरामद कर ​ली गई। जिसकी कीमत करीब 5 लाख रूपये बताई गई है। पुलिस ने 06 बंडल विद्युत केबिल बरामद की। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सचेंद्र यादव, एएसआई दीवान सिंह कोरंगा, कांस्टेबिल संदीप कुमार व राजेश भट्ट शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments