HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: पपरसली पहुंचे नामी सर्जन डा. कुनियाल, मरीजों का मुफ्त उपचार

अल्मोड़ा: पपरसली पहुंचे नामी सर्जन डा. कुनियाल, मरीजों का मुफ्त उपचार

ׂ╰┈➤ उत्तरायण फाउंडेशन के सहयोग से ज्योति जन स्वास्थ्य सेवा समिति ने लगाया नि:शुल्क शिविर

🚨 ALMORA SPECIAL
✈️ अल्मोड़ा के रवि टम्टा की
‘उड़ने वाली कार’ आखिर कैसी है?
चीन-जापान की Flying Cars की दुनिया में SKYNeX कहां खड़ी है? 👇 खुद देखिए इसकी उड़ान
▶️ वीडियो देखिए और बताइए—
क्या भविष्य की उड़ान अल्मोड़ा से शुरू हो सकती है?
पूरा समाचार पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें 👇
ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: ज्योति जन स्वास्थ्य सेवा समिति ने उत्तरायण फाउंडेशन के सहयोग से आज रविवार को ​नगर के निकटवर्ती पपरसेली में एक नि:शुल्क स्वास्थ्य, योग एवं ध्यान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें कुल 36 रोगियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर नामी एवं वरिष्ठ लेप्रोस्कोपिक सर्जन डा. केपी कुनियाल से उपचार ​व चिकित्सीय परामर्श लिया। आयुर्वेदिक चिकित्सक डा. ज्योत्सना कुनियाल से कई मरीजों ने आयुर्वेदिक उपचार लिया और डा. ज्योत्सना ने प्रतिभागियों को योग, प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास कराते हुए स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार-विहार एवं रोगों की रोकथाम के बारे में जानकारी दी।

शिविर में वरिष्ठ लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. केपी कुनियाल, आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. ज्योत्सना कुनियाल, डॉ. लोकेश, चीफ फार्मासिस्ट राजेंद्र सिंह भोज तथा सीनियर ओटी इंचार्ज देव सिंह का विशेष सहयोग रहा। शिविरों में पहुंचे मरीजों का नि:स्वार्थ भाव से उपचार किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और योग, ध्यान व आयुर्वेद के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की अपेक्षा की।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments