HomeUttarakhandHaridwarपतंजलि योगपीठ में इलाज कराने आए मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर...

पतंजलि योगपीठ में इलाज कराने आए मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर दी जान

Haridwar News| हरिद्वार जिले के पतंजलि योगपीठ में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब यहां इलाज कराने आए एक मरीज ने तीसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। मरीज एटा उत्तर प्रदेश का निवासी बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTSAd

पुलिस के मुताबिक, पतंजलि योगपीठ के सिक्योरिटी सुपरवाइजर सुभाष वर्मा ने पुलिस को सूचना दी कि एक व्यक्ति ने तीन मंजिल से छलांग लगा दी है, उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां मौके पर बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

पता चला कि पतंजलि योगपीठ में एटा मैनपुरी उत्तर प्रदेश निवासी 42 वर्षीय राजीव कुमार का मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था। उनकी पत्नी नीरज को लेकर इलाज कराने पतंजलि आई थी। शुक्रवार की सुबह राजीव ने छत पर चढ़कर नीचे छलांग लगा दी। सिर में चोट लगने के कारण वह लहूलुहान हो गया। आनन-फानन में उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि मरीज के कई साल से दिमागी रूप से बीमार होने की जानकारी मिली है। स्वजन अक्सर उसे इलाज कराने पतंजलि योगपीठ लेकर आते थे। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

हिंदी फिल्म ‘झोली-भात’ की शूटिंग हुई पूरी, जानिए क्या है ख़ास

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments