HomeAccidentउत्तराखंड ब्रेकिंग : मंदिर दर्शन को आई यात्री बस पलटी, 01 की...

उत्तराखंड ब्रेकिंग : मंदिर दर्शन को आई यात्री बस पलटी, 01 की मौत, 08 गंभीर

सीएनई डेस्क

ADVERTISEMENTSAd

यहां उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड मंदिर दर्शन को आई एक बस सड़क मार्ग पर ब्रेक फेल होने से पलट गई। इस हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।

जानकारी के अनुसार यह घटना ऋषिकेश-शिवपुरी मार्ग पर खारा श्रोत के पास ब्रह्मानंद मोड़ पर हुई है। बताया जा रहा है कि यह डबल डेकर बस मुनिकी रेती लोनिवि तिराहे पर पलट कर एक ओर गिर गई। जिसके बाद यात्रियों में चीख—पुकार मच गई। तमाम या​त्री बस में ही फंस गये और मदद के लिए चिल्लाने लगे।

पुलिस के अनुसार बस संख्या यूपी 54 टी 813 उत्तर प्रदेश के बलिया से आ रही थी और इसमें 65 से 70 लोग सवार थे। इसी बीच खारा श्रोत के पास का ब्रेक फेल होने से चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस बीच सड़क में ही पलट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया गया।

इए हादसे में इंदु देवी 50 साल की मौके पर ही मौत हो गई। वह उत्तर प्रदेश के बलिया के मजुआ की निवासी बताई जा रही है। यह यात्री बस नीलकंठ महादेव मंदिर दर्शन हेतु आई थी, लेकिन शाम करीब 5 बजे यह हादसा हेा गया। पुलिस के अनुसार अधिकांश यात्रियों को चोटें आई हैं और कई गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। सभी को निकटवर्ती राजकीय अस्पताल ले जाया गया। जिसमें से 08 गंभीर लोगों को हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया गया है। चिकित्सकों की टीम घायलों के उपचार में जुटी हुई है। बस में सवार सभी यात्री बलिया अगरसंडा के रहने वाले हैं।

ADVERTISEMENTS
क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments