HomeBreaking Newsब्रेकिंग उत्तराखंड : चार साल तक सेवा करने का मौका मिला, आभारी...

ब्रेकिंग उत्तराखंड : चार साल तक सेवा करने का मौका मिला, आभारी हूं- त्रिवेंद्र, नए सीएम के नाम का ऐलान विधायकों की बैठक के बाद कल सुबह दस बजे

ADVERTISEMENTS

देहरादून। राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को इस्तीफा देन के बाद मीडिया से बातचीत में त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पार्टी ने मुझे चार साल तक इस राज्य की सेवा करने का सुनहरा अवसर दिया। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे ऐसा मौका मिलेगा। पार्टी ने अब फैसला किया है कि सीएम के रूप में सेवा करने का अवसर अब किसी और को दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने आज राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि भाजपा विधायक दल की बैठक कल सुबह 10 बजे पार्टी कार्यालय पर होनी है। इसमें ही अगले मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा की जाएगी।

ब्रेकिंग न्यूज़ : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments