HomeUttarakhandAlmoraअनुकरणीय : जंगलों को हरा—भरा बनाने में जुटे हैं रानीखेत के पाण्डेय...

अनुकरणीय : जंगलों को हरा—भरा बनाने में जुटे हैं रानीखेत के पाण्डेय दंपत्ति

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत

पर्यावरण संरक्षण को लेकर रानीखेत के इस दंपत्ति द्वारा जो प्रयास किए जा रहे हैं, वह निश्चित रूप से समाज के लिए अनुकरणीय पहल है। यह पति—पत्नी विगत कई सालों से लगातार पौधारोपण कर जंगलों को हरा—भरा करने की मुहिम चलाए हैं। खास बात यह है कि यह काम इनके द्वारा कोई अख़बारों की सुर्खियां बटोरने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन के सबसे जरूरी कामों में से एक है।

🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)

उल्लेखनीय है कि रानीखेत निवासी सतीश चंद्र पाण्डेय व उनकी पत्नी लीला देवी पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार प्रयासरत हैं। प्रकृति प्रेमी यह दंपत्ति अपने दैनिक जीवन से जुड़े कार्यों में सर्वाधिक प्राथमिकता पौधारोपण को देते हैं। उनका मानना है कि जैसे हम पूरे दिन अपने अन्य जरूरी काम—काम निपटाते हैं, वैसे ही पर्यावरण संरक्षण को लेकर कुछ समय भी देना चाहिए। यह दंपत्ति ने साल 2011 से 2016 के बीच रानीखेत के मुक्तिधाम में जंगल को विकसित करने का काम कर चुका है। उनका कहना है कि यह उनके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण कार्यों में से एक है। गत दिवस भी हरेला पर्व पर उन्होंने हर साल की तरह 251 वृक्ष पौध लगाये। यह वृक्ष पौध ग्राम गंगोड़ा, अभ्याड़ी, कोटली आदि क्षेत्रों में लगाये गये।

पाण्डेय दंपत्ति ने बताया कि इस बार पौधारोपण के दौरान उन्होंने इस बात का विशेष ध्यान रखा कि जंगलों में रहने वाले पशु—पक्षियों को भोजन के लिए शहर नहीं आना पड़े। यही सोचकर इस बार फलदार प्रजाति के वृक्ष पौध रोपे गये हैं। इस बार उन्होंने बांज, देवदार, अमरूद व अनार के पौध लगाये हैं। दंपत्ति का कहना है कि उत्तराखंड के जंगलों को हरा—भरा बनाने के लिए हर किसी को अवश्य फलदार पौधों का रोपण करना चाहिए।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments