HomeUttarakhandAlmoraउत्तराखंड के तन्मय व आदित्य की जोड़ी ने जीता गोल्ड मेडल

उत्तराखंड के तन्मय व आदित्य की जोड़ी ने जीता गोल्ड मेडल

✍️ राष्ट्रीय सब जूनियर बैडमिंटन चैम्पियनशिप—2024

ADVERTISEMENTS
Advertisement

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/देहरादून: राष्ट्रीय सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप-2024 में युगल वर्ग में उत्तराखंड की जोड़ी ने गोल्ड मेडल जीता। यह जोड़ी हल्द्वानी के तन्मय वर्मा व देहरादून के आदित्य सिंह नेगी की रही। स्वर्ण पदक जीत इन खिलाड़ियों ने राज्य का नाम रोशन किया।

यह चैंपियनशिप गत 27 नवंबर से 30 नवंबर तक जम्मू कश्मीर में आयोजित हुई। योनेक्स सनराइज सब जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप में अंडर 13 आयु वर्ग के डबल्स में स्वर्ण पदक विजेता बनकर उत्तराखंड राज्य का गौरव बढ़ाया है। उत्तराखंड राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने तन्मय व आदित्य के खेल प्रदर्शन की जानकारी देते हुए बताया है कि देहरादून के आदित्य नेगी और हल्द्वानी के तन्मय वर्मा की जोड़ी ने नेशनल बैडमिंटन चैम्पियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहले क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक के गौथम एस नायर और सिद्धार्थ एस नायर की जोड़ी को 21-12, 21-16 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। फिर सेमीफाइनल में उन्होंने तेलंगाना के कृष्ण पुपाला और चिन्मय वानखेड़े की जोड़ी को 21-12, 23-21 से हराकर फाइनल में जगह बनाई और फाइनल में तेलंगाना के विदिथ रेड्डी चौटाकुरी और श्रीचेतन शौर्य शामला की जोड़ी को सीधे सेटों में 21—17 व 21—14 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा कर उत्तराखंड राज्य को गौरवान्वित किया।

इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम के कोच भूपेश बिष्ट व पल्लव जोशी रहे। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न अशोक कुमार, अध्यक्ष डा. अलकनंदा अशोक, सचिव बीएस मनकोटी, कोषाध्यक्ष राम अवतार सहित चीफ़ कोच डीके सेन, कोच लोकेश नेगी तथा उत्तराखंड बैडमिंटन संघ के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों व खिलाड़ियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। मालूम हो कि तन्मय वर्मा और आदित्य सिंह नेगी वर्तमान में प्रकाश पादुकोण अकादमी बेंगलौर में प्रशिक्षण ले रहे हैं और अंडर—13 आयु वर्ग में देश की नंबर एक जोड़ी है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments