HomeUttarakhandNainitalबदल गया हल्द्वानी के इस चौराहे का नाम, पढ़े पूरी खबर

बदल गया हल्द्वानी के इस चौराहे का नाम, पढ़े पूरी खबर

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी के जेल रोड चौराहे को अब स्वामी विवेकानंद चौराहा से जाना जायेगा

हल्द्वानी अपडेट| स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने 72.27 लाख की लागत से जेल रोड चौराहे (Jail Road Choraha) पर स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति का अनावरण एवं म्यूजिकल फव्वारे का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा विवेकानन्द जयंती के उपलक्ष्य पर जेल रोड चौराहे का नाम स्वामी विवेकानंद चौराहा (Swami Vivekananda Choraha) रखा गया है।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

केन्द्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री भट्ट ने कहा कि विवेकानन्द जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा केन्द्र सरकार प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा पर कार्य शीघ्र ही किया जायेगा इससे हल्द्वानी शहर का सौन्दर्यीकरण को चारचांद लगेंगे।

Swami Vivekananda Choraha Haldwani

इस अवसर पर मेयर डॉ. जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने जेल रोड चौराहे को स्वामी विवेकानंद चौराहा बनाए जाने को लेकर घोषणा की थी, शहर के सौंदर्यीकरण को बढ़ाने के लिए चौराहों को चौड़ा करने के लिए सरकार के निर्देश पर नगर निगम लगातार कार्य कर रहा है। इसी दिशा में गुरुवार को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर शहरवासियों को इस सुंदर चौराहे की सौगात दी गई है, जिसमें म्यूजिकल फव्वारा, स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति और आई लव हल्द्वानी सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया है।

Swami Vivekananda Choraha Haldwani

कार्यक्रम में विधायक सरिता आर्या, साकेत अग्रवाल, डॉ. अनिल कपूर डब्बू, हेमन्त द्विवेदी, तरूण बंसल, चतुर सिंह बोरा, जितेन्द्र मेहता, पार्षद रवि जोशी, राजेन्द्र जीना, दिवाकर स्रोती, चन्दन बिष्ट, राहुल झिंगरन, शान्ति भट्ट, प्रतिभा जोशी, मोहन पाठक, नीरज बिष्ट के साथ ही नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्टेट ऋचा सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक चौधरी के साथ ही गणमान्य उपस्थित थे।

परीक्षा रद्द… अब फरवरी में दोबारा होगी पटवारी-लेखपाल की भर्ती परीक्षा

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments