HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : रमजान का मुकद्दस महीना, नन्हे रोजेदार भी कर रहे इबादत,...

अल्मोड़ा : रमजान का मुकद्दस महीना, नन्हे रोजेदार भी कर रहे इबादत, देश को कोरोना महामारी से निजात दिलाने के लिए मांगी दुआ

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

अल्मोड़ा। रमजान के इस पाक महीने में पूरा मुस्लिम समुदाय अल्लाह की इबादत में डूबा हुआ है। लोग रोजे रखकर कड़े नियमों का पालन कर रहे हैं। शहर के कई परिवारों के बड़ों के साथ बच्चों द्वारा भी रोजा रखा जा रहा है। लोग घरों में ही हर वक्त की नमाज अदा कर रहे हैं। यहां मल्ला दन्या निवासी पत्रकार नसीम अहमद के दो नन्हे बालकों ने भी आज पहली बार रोजा रखा। इन नन्हे रोजेदारों में मोहम्मद अर्श 10 साल के हैं, जबकि मोहम्मद अयान की उम्र 7 साल है। दोनों बच्चों ने अल्लाह से दुआ करी कि कोरोना की यह महामारी हमारे देश से जल्दी से जल्दी दूर हो जाये। उल्लेखनीय है कि रमजान का महीना सबसे पवित्र होता है। इसमें बुराइयों से दूर हटकर हम अपनी जाने-अनजाने में हुई गलतियों का प्रायश्चित करते हैं। अल्लाह अपने बंदों पर रहमत बरसाता है। सच्चे मन से उनकी इबादत करने पर बरकत होती है। इस महीने में पवित्रता के साथ रोजा रखकर पुण्य कमाया जाता है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments