अल्मोड़ा। यहां एक बुजुर्ग की बाजार में गिरने से मौत हो गई है, वहीं एक नेपाली व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक मल्ला जोशीखोला निवासी शाहीद हुसैन (72 वर्ष) पुत्र अजीज हुसैन आज सुबह बाजार आये थे। वह जिला अस्पताल के निकट एक दुकान के बाहर स्टूल में बैठे हुए थे। अचानक उनका बैलेंस बिगड़ा और स्टूल टूट गया, वह नीचे गिर पड़े और बेहोश हो गये। यह देख आस—पास मौजूद लोग उन्हें जिला अस्पताल लाये, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य घटना में जिला अस्पताल में बेहोशी की हालत में भर्ती किए गये नेपाली मूल के व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उसे बीते गुरूवार को बस स्टेश्न के पास से लाकर यहां भर्ती किया गया था। मृतक का नाम हस्त भंडारी बताया जा रहा है, उसकी उम्र 53 साल थी।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।